
नवी मुंबई : पनवेल महानगरपालिका और तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र के सभी सीसीटीवी (CCTV) नेटवर्क को एक ही स्थान पर लाने के लिए केंद्रीय ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ (ICCC) को कार्यान्वित किया गया है। इस आधुनिक प्रणाली के माध्यम से पुलिस को महत्वपूर्ण स्थानों पर रियल-टाइम निगरानी, बेहतर समन्वय और नागरिकों की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
इस सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया। कार्यक्रम में वनमंत्री गणेश नाईक, रायगढ़ के पालकमंत्री भरत गोगावले, विधायक मंदा म्हात्रे, महेश बालदी, रवींद्र फाटक, नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे, सिडको की प्रबंध निदेशक अश्विनी मुदगल और पनवेल महानगरपालिका आयुक्त मंगेश चितळे उपस्थित रहे।

आधुनिक निगरानी व्यवस्था के जरिए नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

