Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिनौला राइसबान क्रूड पॉम ऑयल तेज, अखाद्य तेलों में सुधार

August 22, 2026

कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर सेल एग्री कमोडिटीज में लगा शिविर

August 22, 2026

गाज़ीपुर की बेटियों का दमदार पंच, सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ स्कूल बना रनर-अप

August 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • बिनौला राइसबान क्रूड पॉम ऑयल तेज, अखाद्य तेलों में सुधार
  • कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर सेल एग्री कमोडिटीज में लगा शिविर
  • गाज़ीपुर की बेटियों का दमदार पंच, सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ स्कूल बना रनर-अप
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
  • एसीओ की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने सौंपा ज्ञापन
  • बसुका में राशन वितरण पर उठे सवाल, कम अनाज देने का आरोप
  • नेरूल सेक्टर-8 में अत्याधुनिक ग्रंथालय और 50 बेड का मनपा अस्पताल बनाने की मांग
  • नवी मुंबई में ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ का उद्घाटन; CCTV से शहर की सुरक्षा पर रहेगी नजर
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»समस्या»भदौरा ब्लॉक में बैठक के लिए उमड़ी भीड़, सभागार में जगह पड़ी कम
समस्या khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

भदौरा ब्लॉक में बैठक के लिए उमड़ी भीड़, सभागार में जगह पड़ी कम

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiAugust 21, 202611 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कुर्सियां कम पड़ने पर पेड़ के नीचे और खड़े होकर शामिल हुए प्रधान, सचिव व शिक्षक; विधायक ने किया संवाद

सेवराई (गाजीपुर ) : विकासखंड भदौरा में शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों और शिक्षकों के पहुंचने से विकासखंड सभागार में जगह कम पड़ गई। हालात यह रहे कि कई ग्राम प्रधान, सचिव और शिक्षक सभागार के बाहर पेड़ के नीचे खड़े होकर बैठक में शामिल हुए। पर्याप्त कुर्सियां नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को खड़े रहकर ही बैठक में हिस्सा लेना पड़ा।

इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह भी विकासखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधानों और शिक्षकों से संवाद करते हुए गांवों के विकास के लिए आपसी समन्वय और सहयोग से कार्य करने की अपील की। विधायक ने कहा कि ग्राम प्रधान, सचिव और शिक्षक ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके बीच बेहतर तालमेल होने से विकास योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

विद्यालयों की व्यवस्थाओं की ली जानकारी

बैठक में डीडीओ ने क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की स्थिति की जानकारी प्रधानाध्यापकों से ली। उन्होंने विद्यालयों में भवन, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, फर्श और बिजली समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयों में आवश्यक कार्यों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश ग्राम प्रधानों को दिए।

डीडीओ ने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाना जरूरी है। ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का नियमानुसार उपयोग करते हुए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से कराया जाए।

विकास योजनाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर

बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों और सचिवों को शासन की योजनाओं का पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन कराने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

वहीं, बैठक के दौरान सभागार में पर्याप्त जगह और कुर्सियां नहीं होने से प्रधानों, सचिवों और शिक्षकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई लोग बाहर पेड़ के नीचे खड़े रहे तो कुछ सभागार में खड़े होकर बैठक में शामिल हुए। हालांकि अव्यवस्था के बीच भी अधिकारियों ने विकास कार्यों और विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, प्रधानाध्यापक सहित विकासखंड के संबंधितश अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

बिनौला राइसबान क्रूड पॉम ऑयल तेज, अखाद्य तेलों में सुधार

August 22, 2026

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

August 22, 2026

एसीओ की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने सौंपा ज्ञापन

August 22, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026342

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026316

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026247

नेरुल स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, पुलिस पर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास

July 12, 2026216
Don't Miss
मुंबई

बिनौला राइसबान क्रूड पॉम ऑयल तेज, अखाद्य तेलों में सुधार

By khabre aaj bhiAugust 22, 20265

मुंबई : कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के  उदय सुरेश भाई ठक्कर ने कहा…

कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर सेल एग्री कमोडिटीज में लगा शिविर

August 22, 2026

गाज़ीपुर की बेटियों का दमदार पंच, सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ स्कूल बना रनर-अप

August 22, 2026

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

August 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.