उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल की १४७ वीं जयंती

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 01, 2021
273

 By - सुरेन्द्र सरोज

नवी मुंबई : सरदार वल्लभ भाई पटेल संस्था द्वारा वाशी में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की १४७ वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में बोलते हुए उक्त संस्था के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि अखंड भारत बनाने का सपना एकमात्र सरदार पटेल का ही था उन्होंने न छोटे - बड़े सूबो को देश से जोड़ने का काम किया बल्कि कई अन्य देशों को भी भारत के साथ मिलाकर उसे अखंड भारत बनाने की योजना बनाई थी परंतु आजादी के दौरान कुछ अंग्रेजों के चाटुकार नेताओं ने अपनी कथनी और करनी के बल पर पटेल की इस योजना को विफल कर दिया। श्री वर्मा ने आगे कहा कि वर्तमान सरकार ने जहां युवा पीढ़ी को बचाने के लिए मादक पदार्थ बेचने वालों पर कड़ा प्रतिबंध लगाना चाहिए वही देश के उन बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए जो सड़कों पर भीख मांगते हैं।

उन्होंने  कि शायद अच्छा पालन पोषण और शिक्षा दीक्षा से यह बच्चे एक सच्चा नागरिक बनकर देश का नाम रोशन कर सके। इस अवसर पर सर्वधर्मीय विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत, जनकल्याण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव सुरेन्द्र सरोज ,महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष इस्माईल अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार नारायण जाधव, अनिल अग्रवाल तथा अपना दल के नवी मुंबई अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के दौरान जहां महेंद्र वर्मा द्वारा संस्था के महासचिव पद पर वरिष्ठ समाज सेवक विजय आग्रे की नियुक्ति की घोषणा की गई वहीं कुछ गायकों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया गया। समारोह में अन्य अतिथियों में राकांपा नवी मुंबई के उपाध्यक्ष वसंत चव्हाण,  मफतलाल चव्हाण, दत्ता शर्मा,पत्रकार परमेश्वर सिंह,परमानंद सिंह, जनकल्याण सामाजिक संस्था के अन्य पदाधिकारी उमेश शर्मा, लाल जी शर्मा,  मनोज सिंह के अलावा शिवसेना के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष नलावडे व कई देश प्रेमी उपस्थित थे। उक्त समारोह का सूत्र संचालन नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मृति  संस्थान के अध्यक्ष विनोद प्रधान तथा आभार  प्रदर्शन जनकल्याण सामाजिक संस्था के प्रभारी बलदेव सिंह ने किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?