डॉ .अब्दुल कलाम की ६ वीं पुण्यतिथि का आयोजन २०० परिवारों को भोजन वितरित

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 27, 2021
233


By:Surendra saroj

नवी मुंबई: जनकल्याण सामाजिक संस्था द्वारा मिसाइल मैन व देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की ६ वी पुण्यतिथि वाशी में मनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए अपना दल नेता व सरदार वल्लभ भाई पटेल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि देश के आदर्श व प्रेरणा स्त्रोत डॉ अब्दुल कलाम ने महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है।

देश के प्रति उनके इस योगदान को आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी। श्री वर्मा ने आगे कहा कि स्व. कलाम ने अपने कार्यों के बल पर देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया है। उक्त कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए फिल्म अभिनेता व उत्तर भारतीय नेता एस.सी. मिश्रा ने कहा कि सच्चे सपूत व राष्ट्रभक्त डॉ .अब्दुल कलाम ने अपने कार्यों के माध्यम से देश को एक नई दिशा दी है। हमने बहुत जल्द एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया जो हमारे देश को और अधिक सबल व विकासशील बना सकता था।

अपने  शायराना अंदाज में श्री मिश्रा ने कहा कि " मौत उसकी है जमाना जिसका करे अफसोस, यूं तो सभी आते हैं दुनिया से जाने के लिए।" कार्यक्रम के दौरान जनकल्याण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सर्वधर्मीय  विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत,नवी मुंबईअपना दल अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, नवी मुंबई महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उज्वला सालवे, वरिष्ठ समाजसेवक इंदर शर्मा, संस्था के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष इस्माईल अंसारी तथा महिला प्रदेश सचिव मधुमति पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारियों में महासचिव सुरेन्द्र सरोज , लालजी शर्मा, उमेश शर्मा, विनोद राम, मनोज सिंह, जफर खान, पुरूषोतम परमार, नागेन्द्र यादव व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत संस्था द्वारा २०० जरूरतमंद परिवारों को भोजन वितरित किया गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?