लोकडवान में लूटमार करने वाले गिरोह को नवी मुंबई पुलिस ने धर दबोचा

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 11, 2021
229

 By - सुरेन्द्र सरोज

नवी मुंबई : नवी मुंबई और मुंबई व ठाणे जैसे इलाकों लूटमार आतंक मचाने वाले गिरोह को नवी मुंबई पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा। जिनमे महरूफ शेख (२३) यूसफ शेख (२५) इन आरोपियों को नेरुल पुलिस ठाणे टीम  ने गिरफ्तार किया। आरोपी बड़ी सफाई से अपने काम को अंजाम देते थे। सुराग नहीं होने की वजह से अभी तक बचते रहे। लेकिन गुप्त जानकारी और सिसी टीव्ही फुटेज कि मदद से आरोपियों को आखिर पकड़ा गया। साथ ही उनके पास से ६ लाख १० हजार नगद के साथ सामान मिला। ठाणे,मुंबई,नवी मुंबई जैसे इलाकों में इन दोनों पर कुल मिला कर २३ मामले दर्ज है। अधिक जानकारी और छानबीन नेरुल पुलिस कर रही है जैसे नवी मुंबई, कोपर खेरने,सीबीडी बेलापुर,ठाणे से कलवा महात्मा फुले चौक,खड़कपाडा,मुंबई के भायकला जैसे ठिकानों पर कई केस  इन पर दर्ज है।

नवी मुंबई पुलिस उपायुक्त सुरेश मैंगडे,के नेतृत्व में सह पुलिस आयुक्त भरत गाड़े, और नेरुल पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक सचिन मोरे,व राजेंद्र घेवड़ेकर, ने कई सुराग और सिसी टीव्ही फुटेज के माध्यम से ठाणे के कलवा से सभी आरोपियों को जाल बिछाकर धर दबोचा। लोकडवान के बाद घेरलू लूटमार की घटना काफी बढ़ गई थी। पूछताछ के बाद आरोपी ने कबूल किया ४ घरों में चोरी को अंजाम दिया जिसमे १४७ ग्राम सोना और चांदी के गहने ऐसे कूल ६ लाख १० हजार मल के साथ पकड़ा इन पर ऐसे अनेक केस दर्ज है। ऐसी जानकारी पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंडगे ने पत्रकार परिषद में कहा।

 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?