प्राथमिक विद्यालय रेंडौरा मनकापुर ब्लॉक वाल दिवाल नही होने सेशिक्षक परेशान

By: Khabre Aaj Bhi
Feb 29, 2020
314


By: मेराज अहमद

उत्तर प्रदेश:  जिला गोंडा मोतीगंज थाना क्षेत्र में बना प्राथमिक विद्यालय रेंडौरा जो मनकापुर ब्लॉक में आता है इस विद्यायल का शुक्रवार को संवाददाता ने जाकर, विद्यालय से संबंधित जानकारी  लिया तो विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बताया, शिक्षक स्टॉप दो हैं,  विद्यालय में कुल नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या 63 है। लेकिन विद्यालय में 56-57 छात्र छात्राएं हर रोज पढ़ने आते हैं। विद्यालय में दो हैंड पंप लगा हुआ है, जिससे बच्चे हैंड पंप का पानी पीते हैं।बालक और बालिकाओं के लिए शौचालय अलग- अलग बना हुआ है, लेकिन पानी की सुविधा नहीं है।  

जब मिड डे मिल के बारे में जानकारी किया गया।तब उन्होंने बताया की बच्चो को खाना बराबर मिल रहा है, मिड डे मिल में कोई कमी नहीं है। सोमवार को फल व बुधवार को दूध मिलता है। बच्चों के लिए मिड डे मील भोजन ग्राम प्रधान द्वारा बनवाया जाता है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय का कायाकल्प एवं विद्युतीकरण का कार्य करवाया गया है।प्रधानाध्यापक का कहना है कि इस  इस विद्यालय में बाउंड्री वाल न होने के कारण, विद्यालय में काफी गंदगी रहती है और पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाता है। बाउंड्री वाल न होने से विद्यालय के प्रांगण में रात में छुट्टा जानवर आकर आराम फरमाते हैं। जिससे सुबह काफी दिक्कत होती है। 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?