थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा एक टाटा इन्ट्रा पिकअप वाहन से कुल 8 राशि गोवंश को किया गया बरामद

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 16, 2025
26

By : जुनैद खान 

चन्दौली : आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक द्वारा गौतस्करी पर प्रभावी रोकथाम व गोतस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर व देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में* प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 16.07.2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर उ0नि0 विजय प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलुपर के सर्विस लेन एक टाटा इन्ट्रा पिकअप बिना नम्बर से कुल 08 राशि गोवंश ( 05 राशि गाय व 03 राशि साड़) की बरामदगी की गयी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.196/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम  व 11 पशु क्रुरता अधि. का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

बरादगी का स्थान व समय-

एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर  

दिनांक 16.07.2025 को समय करीब 02.40 बजे 

बरामदगी का विवरणः-

1.01 एक टाटा इन्ट्रा पिकअप  

2. 08 राशि गोवंश (05 राशि गाय व 03 राशि साड़)   

बरामदगी मे पुलिस टीम का विवरण 

1.प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय- थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली

2.उ0नि0 विजय प्रताप सिंह थाना सैयदराजा चन्दौली । 

3.हे0का संतोष सिंह थाना सैयदराजा चन्दौली

4.हे0का0 दिनेश यादव थाना सैयदराजा चन्दौली

5. का. अन्नत राय थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?