To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
निर्माण से बची घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
नवी मुंबई : दीघा प्रमंडल के मुकुंद गेट क्षेत्र (मुकुंद कंपनी गेट के सामने) में चल रहे आर.सी.सी. निविदा संख्या 1/13/
सड़क कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता का काम किया जा रहा है। ऐसा आरोप दिघा मंडळ भाजपा के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ठाकुर ने लगाया है! इस भ्रष्टाचार के संदर्भ में त्रिभुवन ने 5 मई को राज्य के मुख्यमंत्रीदेवेंद्र फडणवीस और नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे को ज्ञापन दिया हैं! आगे आरोप लगाते है ठाकुर ने कहा की
उक्त कार्य रात 1 बजे से 3 बजे के बीच गुपचुप तरीके से किया जा रहा है। इस समय स्थानीय इंजीनियर या सुपरवाइजर मौजूद नहीं रहते हैं। सड़क निर्माण में टूटी हुई ईंटें, मलबा और निर्माण से बची घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ दिन पहले बनी काँक्रीट की सड़क में दरारें पड़ गई हैं, जो इस काम की गुणवत्ता और धोखाधड़ी का सबूत है।
इस तरह का भ्रष्टाचार न केवल वित्तीय है, बल्कि लोगों की जान से भी खिलवाड़ है। उक्त टेंडर की कुल राशि 3 करोड़ 30 लाख रुपये है और इन पैसों का इस्तेमाल बहुत ही लापरवाही और अनुचित तरीके से किया जा रहा है। इससे नागरिकों को न केवल यातायात में व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है और दुर्घटनाएं हो रही हैं।
प्रमुख मागे
1. मामले की तुरंत जांच की जाए।
2. दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
3. सड़क का काम उचित और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए।
4. काम के पूर्ण निरीक्षण के लिए एक स्वतंत्र तकनीकी समिति नियुक्त की जाए।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers