नवी मुंबई महानगरपालिका के स्कूलों में पहले दिन बच्चों को वितरित की जाएंगी पाठ्य पुस्तकें

By: Surendra
Jun 12, 2025
200

नवी मुंबई  : महानगरपालिका क्षेत्र के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई 16 जून से शुरू हो रही है और स्कूल के पहले दिन ही बच्चों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाएंगी। इसके लिए मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई हैं और कक्षा 1 से 8 तक 152 नवी मुंबई महानगरपालिका और निजी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 61879 विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें प्रदान की जाएंगी।

कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाला कोई भी बच्चा किताबों से वंचित न रहे और पाठ्यपुस्तकों के अभाव में उसे पढ़ाई में कोई परेशानी न हो। स्कूलों में नामांकित सभी बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने और स्कूल छोड़ने की दर को शून्य करने के लिए समग्र शिक्षा के तहत मुफ्त पाठ्य पुस्तकें योजना शुरू की गई है।

वर्ष 2025-26 के लिए मुफ्त पाठ्य पुस्तकें योजना विभागीय पाठ्यपुस्तक गोदाम से मनपा स्तर तक पाठ्यपुस्तकों का परिवहन महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षा परिषद, मुंबई के कार्यालय द्वारा नियुक्त ट्रांसपोर्टर द्वारा किया गया है। साथ ही नगर निगम द्वारा नगर निगम स्तर से लेकर स्कूल स्तर तक की पाठ्य पुस्तकें 4 जून से 10 जून 2025 तक स्कूल प्राचार्यों को वितरित की गई हैं। संबंधित स्कूलों के प्राचार्य विभागीय पदाधिकारियों, अधिकारियों और अभिभावकों की उपस्थिति में 16 जून 2025 को स्कूल के पहले दिन विद्यार्थियों को ये पाठ्य पुस्तकें वितरित करेंगे, ऐसी जानकारी शिक्षा विभाग के उपायुक्त श्री संघरत्न खिल्लारे ने दी है।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?