उसीया ग्राम सभा में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाला गया जुलूस

By: Khabre Aaj Bhi
May 21, 2025
302

दिलदारनगर/गाजीपुर : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के शौर्य  पराक्रम और सम्मान के लिए पार्टी के निर्देश पर आज भाजपा मंडल दिलदारनगर के उसीया ग्राम सभा में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाला गया जुलूस में शामिल लोग आतंकवाद मुर्दाबाद ,भारतीय सेना जिंदाबाद ,भारत ने ललकारा है आतंकवाद मिटाना है नारे लगाते हुए जा रहे थे  यह जुलूस नाजिर हुसैन गेट (बड़ी नहर)से  रेलवे क्रॉसिंग मोहल्ला बाजार होते हुए साहब सिंह पोखरा पर जाकर समाप्त हुआ।।

इस तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश अकेला, डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, रामप्रवेश मौर्य ,उमेश पांडे ,मिथिलेश ,विजय राजभर, महेंद्र राजभर ,कन्हैया कुशवाहा, कृष्ण खरवार, रामअवध प्रजापति, पारसनाथ यादव, विनोद कुशवाहा तथा आरजू मौर्य शामिल थे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?