महिला नारी शहर समुह (NGO) द्वारा देश का 76 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया।

By: Surendra
Jan 30, 2025
331

मुंबई :   बृहन्मुंबई नगर निगम के अंतर्गत  राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत "महिला नारी शहर समुह (NGO) सहारा"बेघर आश्रय केंद्र द्वारा हर साल की तरह इस बार भी 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर  संचालित "सहारा" बेघर आश्रय केंद्र "गोवंडी (पूर्व), निदेशक (योजना) माननीय श्रीमती प्राची जांभेकर मैडम, सामाजिक विकास अधिकारी श्री रामजी पवार सर और शहरी अभियान प्रबंधक श्रीमती विभा जाधव मैडम और संस्थापक श्रीमती वीणा लाड मैडम साथ ही मैडम अनुजा दवंडे एवं मैडम रानी के मार्गदर्शन में "सहारा" बेघर आश्रय का संचालन किया गया। इस मौके पर प्रमुख उपस्थित बृहन्मुंबई नगर निगम एम वार्ड के सामाजिक विकास अधिकारी श्री. रामजी पवार सर अपने पूरे स्टाफ सहित एवं संस्था की अध्यक्षा श्रीमती. वीना लाड सचिव रानी शिंदे कोषाध्यक्ष अनुजा दवंडे और निवारा केंद्र के प्रबंधकः- श्री. श्याम गायकवाड और केयरटेकर श्रीमती. आरती बरनवाल एवं अजीनाथ देवधे, के साथ सभी देश भक्त उपस्थित थे।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?