विषम परिस्थिति में सुश्री. कीर्ति सिंह बनी सी ए

By: Surendra
Dec 27, 2024
305

नवी मुंबई : सीवुड्स सेक्टर 48 ए प्रथमेश सोसायटी निवासी। मनोज कुमार सिंह की पुत्री कु.  कीर्ति मनोज कुमार सिंह ने चार्टर्ड अकाउंट्स की डिग्री पूरी की है।

2020 में कीर्ति के घर की छत्रछाया छिन जाने के बाद मां मीरा ने घर पर सिलाई और होम ट्यूशन लेकर आर्थिक स्थिति को संभाला और कुमारी कीर्ति ने खुद होम ट्यूशन लिया और विपरीत परिस्थितियों में एक छोटे से घर में रहकर सीए की डिग्री हासिल करने में सफल रहीं।  पूर्व स्थानीय भाजपा पार्षद भरत जाधव ने उनसे मुलाकात की और उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?