78वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

By: Shakir Ansari
Aug 16, 2024
43

चंदौली। चंदौली जनपद में 78वा स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। जनपद के सभी पुलिस थाने व पुलिस चौकियों और  सरकारी कार्यालयों के साथ ही शिक्षण संस्थानों ग्राम पंचायत भवन व अन्य संगठनों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। वहीं राष्ट्रगान किया गया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वीर बलिदानियों को याद किया गया। इस दौरान समाजसेवियों ने भी भड़चढ़ कर हिस्सा लिया। दुलहीपुर पुलिस चौकी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद वहीं राष्ट्रगान प्रारंभ हुआ। दुलहीपुर चौकी प्रभारी मोहम्मद अरशद ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान सतपोखरी हमीदुल्लाह अंसारी व प्रत्याशी जमालुद्दीन अंसारी के साथ ही साथ सलमान,जावेद हाशमी,अरशद,काजू कुरैशी,शिवम् गुप्ता,फरमान,व कई समाजसेवी मौजूद रहे। वही दुलहीपुर पूर्व प्रधान चितरंजन सोनकर के आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान चितरंजन सोनकर, पूर्व बी.डी.सी इम्तियाज अहमद, रतन लाल श्रीवास्तव, डॉ राजेश शर्मा,आलोक सिंह फौजी, पूर्व प्रधान महेंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, मतीउल्ला, बालकरण पटेल, लल्लन पटेल,दीपक केशरी,साजिद, सदन सोनकर,आदि लोग शामिल है।


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?