To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
नवी मुंबई : मजदूर व मालिक का रिश्ता एक परिवार की तरह होना चाहिए ।मालिक की तरक्की का रास्ता मजदूर के कंधों पर होता है। इसलिए जहां मजदूर को मलिक के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए वहीं मलिक को भी मजदूर के मान-सम्मान की रक्षा करनी चाहिए। ऐसा उदगार सरदार वल्लभभाई पटेल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष व अपना दल के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने व्यक्त किया। श्री वर्मा जनकल्याण सामाजिक संस्था द्वारा विश्व मजदूर दिवस के उपलक्ष में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री वर्मा ने आगे कहा कि मजदूर ही अपनी मेहनत व लगन से एक दिन मालिक बन जाता है उन्होंने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है जिसमें एक मजदूर अपने गांव से निकलकर दूसरे राज्यों में आकर कठोर परिश्रम से एक बड़ा उद्योगपति बना है।
इस अवसर पर पत्रकार संतोष पांडे, अपना दल के नवी मुंबई अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, जनकल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रभारी बलदेव सिंह के अलावा संस्था के नवी मुंबई अध्यक्ष मफतलाल चव्हाण ने भी अपने विचार व्यक्त किये। समारोह में पत्रकार परमानंद सिंह, अरविंद उपाध्याय, संस्था के सचिव विनोद बाबर, शिवसेना (उद्धव) तुर्भे विभाग प्रमुख संजय मेढकर, देवराज गढ़वी, रामजीत पटेल तथा प्रकाश कोटियन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था द्वारा नई मुंबई मनपा के सफाई कामगार तथा भवन निर्माण मजदूरों का सत्कार किया गया।कार्यक्रम का सूत्र संचालन वरिष्ठ पत्रकार व नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मृति संस्थान के अध्यक्ष विनोद प्रधान ने किया।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers