विक्रय व्यापार संघ पदाधिकारी ने अपनी प्रमुख मांगो को लेकर अधिशासी अधिकारी को सौंपा पत्रक,

By: Shakir Ansari
Sep 20, 2023
67

डीडीयू : (चंदौली )नगर के व्यापार संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों ने आज लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केंद्र के दुकानदारों के साथ मिलकर उनकी मांगो का एक पत्र नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सौंपा गया। दुकानदारों की  मांग प्रमुख रूप से आग्रह किया गया है। कि पालिका द्वारा निमित दूकानों  की जर्जर छत  की  मरम्मत करवा दिया  जाए, परिसर में पेयजल पूर्ति  की कोई व्यवस्था नहीं है। उसे जल्द से जल्द व्यवस्था किया जाए जो  बहुत ही आवश्यक है। बिजली  के खंबे  पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है। जिसे फौरन कराया जाए,अधिशासी अधिकारी पत्रक लेकर  आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।  पत्रक देने में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  व्यापार संगठन अध्यक्ष तरुण सिंह, महामंत्री शोएब अख्तर, संजीत सिंह, नियाज अहमद, विजय जैसवाल, अनिल गुप्ता, अभिषेक शेरू, उपस्थित थे,


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?