उरण के सोनारी गांव में पनेशिया अस्पताल के दूसरी शाखा का भव्य उदघाटन

By: sudhir
Jun 06, 2023
419


नवी मुंबई : उरण स्थित सोनारी गांव में पनेशिया अस्पताल के दूसरी शाखा का उदघाटन उत्तर प्रदेश के शालेय शिक्षण मंत्री आशीष सिंह पटेल के हाथों किया गया।

इस भव्य उदघाटन पर प्रमुख अतिथियों में विशेष सुरक्षा डिवीजन, महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक विपिन कुमार, पूर्व विधायक बालाराम पाटिल, शेकाप नेता जे.एम. महात्रे, पूर्व आईएएस अशोक सिन्हा, रंजना सिन्हा, सोनारी गांव के सरपंच पूनम अबू, पनवेल महानगरपालिका के पूर्व सभागृह नेता परेश ठाकुर, जेएनपीटी के ट्रस्टी व निदेशक नूतन पाटिल, जेएनपीटी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. हिंगोरानी, रोटरी क्लब(३१३१) के गवर्नर डॉ. गिरीश गुने, मराठा समाज के अध्यक्ष विनोद चव्हाण, अपना दल(एस) के महाराष्ट्र प्रभारी महेंद्र वर्मा, महाराष्ट्र कुर्मी क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश वर्मा, अपना दल के नई मुंबई जिला अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने अस्पताल के संचालक डॉ सुभाष सिंह  को इस शाखा के खुलने पर अपनी शुभकामनाएं दी।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पटेल ने अस्पताल के संचालक सुभाष सिंह को इस नए अस्पताल के शुरुआत पर बधाई देते हुए कहा कि इस परिसर में ऐसे अस्पताल की आज बड़ी ही सख्त जरूरत थी। जिसे सेवाभावी डॉ. सिंह ने साकार करके दिखाया है। इस अत्याधुनिक अस्पताल के शुरू होने से अन्य मरीजों के अलावा दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तुरंत इलाज मिल सकेगा।


sudhir

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?