आसरा ओल्डेज होम वृद्धआश्रम में दर्जनों कंबल शॉल किए गए वितरण- हमीदुल्लाह अंसारी

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 29, 2022
157

By : शाकिर अंसारी 

दुलहीपुर : (चंदौली) करवत गांव में वर्षो से आसरा ओल्डेज होम वृद्धआश्रम में बुजुर्गो के रहने खाने पीने का इंतजाम अच्छे तरीके से रखा गया है। लेकिन इन दिनों बढ़ रही ठंड के मौसम में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। कार्यालय में काम करने वाले व्यक्ति अपने अपने घरों मे जल्द से जल्द दुबकने के लिए मजबूर हो रहे है. इन सब को देख समाजसेविक के रूप में ग्राम प्रधान सतपोखरी हमीदुल्लाह अंसारी ने एक सरहनीय कार्य किया, वही दुलहीपुर चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन अपने मय फोर्स के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए आपको बता दे की सतपोखरी ग्रामसभा होने के बाद भी हमीदुल्लाह अंसारी ने मोहम्मदपुर ग्राम में बने आसरा ओल्डेज होम वृद्धआश्रम में दर्जनों महिलाओ व पुरुषो को शाल वितरण किया ग्राम प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी ने बताया की कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज के जमाने में अपने माता पिता को बेटे अपने घर से निकाल दे रहे है। और वृद्धआश्रम में डाल रहे है। जिसको देखकर आंखो से नीर बहने लगता है। चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन ने कहा की वृद्धआश्रम में दर्जनों महिला व पुरुष बुजुर्गों को शाल पहनाकर सम्मान देकर मदद कर काफी खुशी मिल रही है। माता पिता घर में साया बनकर रहते है। तो उन्हीं माता पिता को बेटे घर से निकाल कर वृद्धआश्रम में डाल देते है। बचपन में माता पिता पाल पोस्कर बेटो को बड़ा करते है। लेकिन वही समाज में कुछ ऐसे बेटे पैदा हो जाते है जो माता पिता को आश्रम में छोड़ने के लिए मजबूर करने लगते है। आसरा ओल्डेज होम वृद्धआश्रम  के महिलाओ व पुरुष बुजुर्गों के लिए दर्जनों कंबल शाल वितरण किया गया। इस दौरान मौके कर पूर्व प्रधान महेंद्र, सतपोखरी ग्राम प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी,चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन, एसआई आफताब आलम, कास्टेबल धीरज वर्मा,चंदन चौहान,फरहान आदि लोग मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?