गर्वित भारत ट्रस्ट द्वारा निशुल्क भोज्य सामग्री वितरण आरंभ

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 30, 2022
214


नवी मुंबई : दिनांक 30 अगस्त 2022 से आरंभ गर्वित भारत ट्रस्ट द्वारा निशुल्क भोज्य सामग्री वितरण का प्रथम दिवस कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। सर्वप्रथम विघ्नहर्ता गणेश की आराधना कर पूजन श्री कमलेश शुक्ला ने किया और विपुल लखनवी ने अनेकों मंत्र उच्चारण द्वारा प्रार्थना की। वितरण का कार्य 9:45 बजे शुरू हुआ और 200 वड़ा पाव और लगभग 20 ग्राम वजन के गुड़ से बनी एक टॉफी अग्रवाल विहार पनाडे सोसाइटी गेट के सामने वितरित की गई। आने वाले हर शनिवार को चपाती और आलू भाजी बांटी जाएगी। विपुल जी ने समस्या का जिक्र करते हुए बताया कि काम करने वाले हाथ आसानी से नहीं मिलते लेकिन ईश्वर की कृपा से मुझे मिल रहे हैं। ट्रस्ट द्वारा आरंभ गणपति के 11 दिन तक प्रतिदिन गणपति आरती के बाद बूंदी का प्रसाद बांटा जाएगा। इसके अतिरिक्त 11 दिनों में अलग-अलग गणपति पंडाल में सुंदरकांड पाठ की व्यवस्था भी की योजना है। इस कार्य में प्रयागराज के निकटवर्ती ग्रामों के निवासी जोर-शोर से भाग ले रहे हैं। वैसे 11 दिनों तक रोजाना खाने-पीने का सामान बांटने में भी सफलता मिल सकती है। ट्रस्ट के अनुसार इच्छुक लोग और ट्रस्ट हमसे जुड़ें और अपनी जगह पर अपना दान शुरू करें। कारण यह है कि सनातन और देश की सेवा करने के लिए लोगों की कमी नहीं है लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल पा रहा है। दूसरा लोगों को उन पर भरोसा नहीं है जो पंजीकृत नहीं हैं तो लोग उनकी मदद के लिए आगे नहीं आते हैं। तीसरे अगर आयकर के लाभ के साथ पंजीकृत नहीं है, तो लोग पैसे दान करने से भी हिचकिचाते हैं। इस ट्रस्ट का निवेदन है कृपया ट्रस्ट के सदस्य बनें और अपने स्थान पर सामाजिक कार्य करें जहां तक ​तक ट्रस्ट को आपकी हर तरह से मदद करने में खुशी होगी। पैसे से भी मदद होगी अगर मेरे पास धन होगा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?