सानपाड़ा के ग्रामीणों की ओर से नारली पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 13, 2022
196

By : सुरेन्द्र सरोज

नवी मुंबई : कृषि कोली बंधुओं का नरली पूर्णिमा पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है.  यह पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।  सानपाड़ा के समस्त ग्राम वासियों की ओर से नारली पूर्णिमा पर्व पूरे गांव में बैंड जुलूस निकाल कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गावदेवी मंदिर परिसर में नारियल पूजा के बाद बैंड और आतिशबाजी के साथ जुलूस का आयोजन किया गया।  उसके बाद बुद्धेश्वर मंदिर में नारियल की पूजा की गई और वाशी स्टेशन के पास नाले में हौशीराम नाखवा डोली पर समुद्र में नारियल चढ़ाकर समुद्र में पूजन किया गया।  इसमें गांव के बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया।  नन्हे-मुन्नों ने पारंपरिक कोली वेश धारण कर सभी का ध्यान खींचा इस अवसर पर नामदेव ठाकुर, मुकेश ठाकुर, नगरसेवक सोमनाथ वास्कर, मयूर ठाकुर, प्रह्लाद ठाकुर, शिवसेना विभाग प्रमुख आशीष वास्कर, राष्ट्रवादी ओबीसी प्रकोष्ठ के रूपेश ठाकुर, भाजपा के राजेश ठाकुर और अन्य ग्रामीणों ने इस उत्सव को सफल बनाने की पहल की.  ग्रामीणों ने ओंकार कला सर्कल बैंड की संगीतमय संगत में कोली नृत्य किया।  इस तरह से इस कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों ने नई पीढ़ी को अपनी परंपरा को बनाए रखने का संदेश दिया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?