तेज रफ्तार बाईक पोल से टकराई एक की मौत, दो घायल, जन्मदिन की खरीदारी करने जा रहे थे

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 25, 2022
141

By : शाकिर अंसारी

चंदौली : चकिया कोतवाली के हाजीपुर गांव के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

क्षेत्र के भटवारे कला गांव निवासी साहिल कुमार श्रीवास्तव (19) अपने साथी अंश यादव (17) और अजय (17) के साथ जन्मदिन के मौके पर खरीदारी करने के लिए एक बाइक पर सवार होकर चकिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही तीनों हाजीपुर गांव के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इससे तीनों सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने घायलों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने साहिल श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। घायल किशोरों का इलाज चल रहा है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?