चैत्र नवरात्रि पूजा का हुआ भव्य समापन

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 10, 2022
186

By :  मयंक कुमार

वाराणसी : रामनगर नवरात्रि के पावन पर्व पर मछरहटपाई रामनगर में स्थित राम जानकी मंदिर पर भव्य कीर्तन पूजन कार्यक्रम का आयोजन भाजपा हिंदू युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुनीता गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सुनीता गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर लगातार नौ दिनों तक राम जानकी मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा के नौ रूपों स्मरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से करुणा देवी, किरण देवी, राधा देवी, ज्योति सिंह, माया देवी के अलावा अन्य क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?