हिन्दुस्तान के पूज्य देवता महाराज शिवछत्रपति की जयंती के अवसर पर शिरवणे प्रतिष्ठान एवं जनजागृति महिला मंडल द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रम।

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 22, 2022
433


By : सुरेन्द्र सरोज

नवी मुंबई :  शिरवणे प्रतिष्ठान एवं जनजागृति महिला मण्डल की ओर से अखण्ड हिन्दुस्तान के पूज्य देवता हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक महाराज शिवछत्रपति की जयंती के अवसर पर हर तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  बेलापुर किल्ले से शिवभक्तों ने विभाग में शिव ज्योत अनुनय किया। मंडल की ओर से  शिवभक्तों के लिए नाश्ते का आयोजन किया गया था। सभी शिवभक्तों ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी दिखाई। और वक्तृत्व प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया शाखा नं. 32 शिवसेना के पूर्व नगरसेवक ज्ञानेश्वर सुतार ने महाराज शिवछत्रपति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उत्साह के साथ महाराज शिवछत्रपति की जयंती मनाई।

बच्चों ने कविता पढ़कर सभी का मन जीता मंडल की ओर से रूतुजा साहेबराव सालुंखे,स्वरा सालुंखे,वेदांत गजानन महाजन,को मंडल की ओर से स्कूल बैग और प्रशस्ति पत्र विभाग प्रमुख जयवंत भोईर के हाथों दिया गया। जबकि पूर्व नगरसेवक ज्ञानेश्वर सुतार, समाज सेवक अविनाश सुतार के हाथों नवी मुंबई मनपा के सफाई कर्मचारियों को ई-लेबर कार्ड वितरण और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया  शाम को शिवव्याख्यान का आयोजन किया गया।

जहां शिवव्याख्यान कृष्णाजी पाटिल (गुरुजी) के उपस्थिति से शिव भक्तो में उत्साह जोश देखने मिला  वहीं मंडल की ओर से कृष्णाजी पाटिल (गुरुजी) और कोरोना योद्धा सारिका पाटिल को शॉल गुलदस्ते से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शिवसैनिक पदाधिकारी, युवासेना पदाधिकारी और युवासैनिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?