सेवराई (गाजीपुर) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-दानापुर रेलखंड के गहमर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को पूर्वा एक्सप्रेस से उतरने के प्रयास में एक युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का दाहिना पैर कट गया। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान की तत्परता से घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, जमानिया क्षेत्र के सब्बलपुर गांव निवासी बलवंत सिंह (28) पुत्र शिवशंकर सिंह दिल्ली से पूर्वा एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। उन्हें मुगलसराय स्टेशन पर उतरना था, लेकिन सफर के दौरान नींद आ जाने के कारण वह मुगलसराय में नहीं उतर सके। ट्रेन के गहमर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर नींद खुली तो उन्होंने जल्दबाजी में उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात आरपीएफ जवान अंजनी गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए गाजीपुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
Trending
- टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो नहर में बैठकर आंदोलन की चेतावनी
- पोखरी किनारे मिला युवक का शव, शाम को हुई शिनाख्त
- डीएम के निर्देश पर अब हर बुधवार लगेगा बिजली विभाग का मेगा कैंप
- वाशी स्टेशन के बाहर शेयर रिक्शा चालकों की मनमानी, सड़क जाम से यात्रियों का हाल बेहाल
- मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
- शेखर श्रीनिवासन अब यूरो फ्रेगरेंस इंडिया की कमान संभालेंगे
- स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
- नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले को 25 साल की सजा
