गाजीपुर : कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टील की कलछुल (पल्टा) भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाने में दो अगस्त को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 566/2026 में कार्रवाई की गई। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 115(2) के तहत दर्ज किया गया था। मामले में नामजद फूलपुर निवासी अतुल यादव (26) को पुलिस ने तीन अगस्त को रजागंज चौकी से पहले ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्टील की एक कलछुल (पल्टा) बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending
- टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो नहर में बैठकर आंदोलन की चेतावनी
- पोखरी किनारे मिला युवक का शव, शाम को हुई शिनाख्त
- डीएम के निर्देश पर अब हर बुधवार लगेगा बिजली विभाग का मेगा कैंप
- वाशी स्टेशन के बाहर शेयर रिक्शा चालकों की मनमानी, सड़क जाम से यात्रियों का हाल बेहाल
- मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
- शेखर श्रीनिवासन अब यूरो फ्रेगरेंस इंडिया की कमान संभालेंगे
- स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
- नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले को 25 साल की सजा
