सेवराई (गाजीपुर) : तहसील क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकली जमानियां मुख्य नहर का पानी गोड़सरा टेल तक नहीं पहुंचने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी गजराज सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अहमद शमशाद भी मौजूद रहे।
ज्ञापन में कहा गया कि नहर में पानी नहीं पहुंचने से खरीफ की बुआई प्रभावित हो रही है और धान की रोपाई पिछड़ रही है। पानी के अभाव में सैकड़ों हेक्टेयर खेत प्रभावित होने की बात कही गई। एसडीएम ने मामले की जांच कर जल्द टेल तक पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया।
अहमद शमशाद ने कहा कि नहर में पानी नहीं आने के विरोध में वह पहले भी पांच किलोमीटर तक सूखी नहर में पदयात्रा कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि पांच अगस्त तक टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो किसानों के साथ नहर में बैठकर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस जिला सचिव जावेद खां, भदौरा ब्लॉक अध्यक्ष साजिद खां सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
Trending
- टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो नहर में बैठकर आंदोलन की चेतावनी
- पोखरी किनारे मिला युवक का शव, शाम को हुई शिनाख्त
- डीएम के निर्देश पर अब हर बुधवार लगेगा बिजली विभाग का मेगा कैंप
- वाशी स्टेशन के बाहर शेयर रिक्शा चालकों की मनमानी, सड़क जाम से यात्रियों का हाल बेहाल
- मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
- शेखर श्रीनिवासन अब यूरो फ्रेगरेंस इंडिया की कमान संभालेंगे
- स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
- नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले को 25 साल की सजा
