सेवराई (गाजीपुर) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड के गहमर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब 27 वर्षीय युवक का शव यात्री शेड के पिलर से फंदे के सहारे लटका मिला। शव मिलने की सूचना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया।
बताया गया कि सोमवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर फुट ओवरब्रिज के पास यात्री शेड के पिलर से एक युवक का शव लटकता देख आरपीएफ कर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को नीचे उतारा। मृतक ने नीले रंग की जींस और काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला।
जीआरपी ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर स्थित मोर्चरी भेज दिया गया। दिलदारनगर जीआरपी चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending
- टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो नहर में बैठकर आंदोलन की चेतावनी
- पोखरी किनारे मिला युवक का शव, शाम को हुई शिनाख्त
- डीएम के निर्देश पर अब हर बुधवार लगेगा बिजली विभाग का मेगा कैंप
- वाशी स्टेशन के बाहर शेयर रिक्शा चालकों की मनमानी, सड़क जाम से यात्रियों का हाल बेहाल
- मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
- शेखर श्रीनिवासन अब यूरो फ्रेगरेंस इंडिया की कमान संभालेंगे
- स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
- नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले को 25 साल की सजा
