
दिलदारनगर (गाजीपुर) । भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिलदार नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में ‘संविधान बचाओ – अराजकता हटाओ’ विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्या ने की। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश अकेला ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार दिया है। आज आवश्यकता है कि संविधान की रक्षा की जाए और समाज में फैलाई जा रही अराजकता को रोका जाए।
अकेला ने कहा कि कुछ लोग संविधान के नाम पर भ्रम फैलाकर समाज में जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संविधान की सही जानकारी पहुंचाने और विकास की योजनाओं को जनता तक ले जाने का संकल्प दिलाया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्या ने कहा कि संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा संविधान की रक्षक है और अराजकता के खिलाफ हमेशा खड़ी रहेगी।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और अराजकता को खत्म करने का संकल्प लिया। बैठक में अजय सैनी ,बाबर खां,महेंद्र राजभर , रमेशचंद्र “अनुपम ” राजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


