सेवराई (गाजीपुर) : हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को विकास खंड भदौरा के सेवराई में तिरंगा जुलूस निकाला गया। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा जुलूस में शामिल हुए। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
जुलूस के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। आयोजकों ने ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। जुलूस के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश भी दिया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय गुप्ता, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार साह, एडीओ आईएसबी जगदीश केसरी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ब्लॉक मिशन अधिकारी, सचिव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
Trending
- तिरंगे के रंग में रंगा सेवराई, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
- पांच साल से बदहाल गली, बच्चों और बुजुर्गों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा
- आईजीआरएस में असंतोषजनक फीडबैक पर डीएम नाराज, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- कांवड़ यात्रा में ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी, अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई
- एडीजी ने पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
- फरार हत्यारोपी के मकान की कुर्की, सामान जब्त
- तीन किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में तिरंगा राखी व कला प्रतियोगिताएं
