हिमांशुराज पांडेय बने राष्ट्रीय सह संयोजक

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 16, 2021
176

वाराणसी : प्रखर मीडिया विशेषज्ञ हिमांशु राज पांडेय को भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में राष्ट्रीय सह संयोजक (प्रचार व आईटी प्रभाग) का दायित्व दिया गया है। ज्ञात हो कि श्री पांडेय अभी तक वह काशी प्रांत के गोवंश-संरक्षण प्रभाग के प्रांत संयोजक रहे। वर्तमान में वह भारत सरकार के जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य भी हैं।संगठन के केंद्रीय संरक्षक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री द्वय अरविंद केसरी और विजय मान ने उन्हें शुभकामना संदेश भेजा है। संस्था के सम्मानित पदाधिकारी विवेक सोनी, भूपेंद्र प्रताप सिंह रिंटू, राकेश मोर्य, शशांक अग्रवाल उर्फ गच्चू भैया सहित सभी सदस्यों ने हिमांशु राज़ के राष्ट्रीय सह संयोजक बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी हौ।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?