वरिष्ठ समाज सेवक इंदर शर्मा का निधन

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 02, 2021
317

नवी मुंबई : मुंबई व नवी मुंबई के सुप्रसिद्ध समाज सेवक इंदर शर्मा का वृद्धावस्था की वजह से उनके निवास स्थान वाशी में मंगलवार को देहांत हो गया। वह 84 वर्ष के थे।अपने पीछे श्री शर्मा पत्नी सहित दो पुत्र, एक पुत्री व नाती के अलावा भरपूर परिवार छोड़ गए हैं। श्री शर्मा के निधन से सामाजिक संगठनों के गलियारों में शोक की लहर फैल गई है। उनका अंतिम संस्कार टूर्भे की शमशान भूमि में किया गया जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पत्रकार तथा उनके शुभचिंतक उपस्थित थे। एक प्रेस फोटोग्राफर की हैसियत से 1965  में मुंबई में अपना करियर शुरू करने वाले श्री शर्मा ने करीब 50 वर्षों तक फिल्म, सिनेमा गृह, होटल, सिक्युरिटी कंपनी तथा कई सामाजिक संगठनों  के साथ काम किया। मृदुभाषी और हर क्षेत्र में एक लंबा अनुभव होने की वजह से अपने अंतिम क्षणों में भी श्री शर्मा काम को काम नहीं बल्कि एक आराधना मानते हुए घर से निकल पड़ते थे। एक सच्चा देश प्रेमी होने की वजह से श्री शर्मा कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए थे। उनका ध्येय यह था कि वह जीवन के अंतिम क्षण तक जरूरतमंदों की सेवा करते रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?