गरीबों मजदूरों के मसिहा थे स्वर्गीय हाजी अफजाल : लाल बहादुर यादव

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 18, 2021
279

विधायक हाजी अफजाल की मनाई गई पहली पुण्यतिथि 


जौनपुर: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में शनिवार को शहर के पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद की पहली पुण्यतिथि सादगी पूर्वक मनाई गई जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि वह हमारे पार्टी के समर्पित नेता के साथ साथ मुख्ऱ वक्ता के रूप में अपनी खास पहचान रखते थे। समाज के सभी वर्ग के लोगों में उनकी मजबूत पकड़ थी। गरीब असहाय, जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा वह खड़े रहते थे।

वह धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे, किसी भी ज्वलंत मुद्दों के लिए वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे वरिष्ठ सपा नेता जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि हाजी अफजाल अहमद गरीबों के रहनुमा थे। थाना, तहसील और कलेक्ट्रेट स्तर पर जब कभी भी किसी गरीब के हक और हुकूक के लिए लड़ाई लड़नी होती थी तो वह सबसे आगे रहते थे इस मौके पर अरशद कुरैशी, फिरोज अहमद पप्पू, अमजद अंसारी, हफीज, शाह शकील मनसुरी अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिसामुद्दीन शाह ने किया


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?