पुलिया पर बैठे युवक का पैर फिसल ने से पानी गिर कर मौत

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 12, 2021
279

उत्तर प्रदेश :जौनपुर जिले के मछलीशहर क्षेत्र के वारी गांव के पास नहर पर बनी पुलिया पर सुबह 10 बजे टहलते हुए आशीष नामक युवक आया हुआ था। वह पुलिया पर बैठा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे पानी में जा गिरा। नहर में पानी ज्यादा था वह देखते ही देखते पानी में डूब गया। उसे डूबता देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पाकर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची

गोताखोरों की ली गई मदद किशोर को खोजने के लिए गांव वालों के साथ पुलिस वाले भी पानी में उतर गए। जाल बिछाकर तलाश की जाने लगी। पुलिस ने गोताखोरों को भी बुला लिया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर ढाई बजे आशीष का शव मिला। पुलिस ने बताया कि किशोर को तैरना नहीं आता था। जिस वजह से डूबकर उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?