To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
by : मो॰हारून
जौनपुर : कांग्रेस पार्टी का प्रशिक्षण से पराक्रम विजय सेना निर्माण का प्रशिक्षण शिविर शनिवार को अकबर पैलेस में शुरू हुआ। इसमें बूथ प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव मकसूद खां ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। आजादी के बाद से देश में कांग्रेस सबसे अधिक दिनों तक सरकार में रही।
कांग्रेस के शासन काल में देश का चौमुखी विकास हुआ। आज जो कल-कारखाने नजर आ रहे हैं वह सब कांग्रेस की देन हैं भाजपा सरकार कल-कारखानों को बेचने में लगी है। ऐसे में हम सभी को जागरूक होकर भाजपा की नीतियों का विरोध करना होगा और आम जनता को इसके बारे में बताना होगा। आने वाला विधान सभा चुनाव में कांग्रेस इस बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। कार्यक्रम को मुकुन्द तिवारी, जिलाध्यक्ष-फैसल हसन तबरेज,शहर अध्यक्ष-विशाल सिंह हुकुम आदि ने भी सम्बोधित किया इस दौरान नदीम जावेद,ब्लाक अध्यक्ष कमला तिवारी,विकास तिवारी,बालकृष्ण शुक्ला,डॉ प्रभात विक्रम, अन्य मौजूद रहे।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers