गस्त कर रही महिला सिपाही पर शोहदे ने किया हमला, आई गम्भीर चोट

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 30, 2021
163

लखनऊ:लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम वर्दी पहने गश्त कर रही महिला सिपाही से एक शोहदे ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर राड से हमला कर दिया। हमले में महिला सिपाही का सिर फट गया और चेहरे पर गंंभीर चोट आयी है। महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने प्रभात सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

चेहरे और सर पर आई चोट

महिला सिपाही के विरोध पर प्रभात ने लोहे के राड से हमला बोल दिया। हमले से महिला सिपाही का सिर फट गया और चेहरे पर गंंभीर चोट आयी। शोर सुनकर जबतक आस पड़ोस के लोग दौड़ते हमलवार प्रभात भाग निकला। इंस्पेक्टर पन्ने लाल यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल मौके पर भेजा गया। घायल महिला सिपाही को अस्पताल भेजा गया।

ड्यूटी के दौरान कर रही थीं गश्त

अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही सेक्टर-बी में किराए पर रहती हैं। एसीपी अलीगंज अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम महिला सिपाही पिंक पुलिस की स्कूटी में तैनात थी। वह ड्यूटी के दौरान गश्त कर रही थीं इस बीच मोहल्ले में रहने वाले प्रभात सिंह ने छींटाकशी कर अभद्र टिप्पणी की। महिला सिपाही ने स्कूटी रोक दी और विरोध किया। इस पर प्रभात गाली-गलौज करने लगा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?