To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
सर्वधर्मीय विकास मंच ने किया स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन।
नवी मुंबई:आजादी मिलने के ७४ वर्षो बाद आज भी हमारा देश ऐसे बाहरी व आंतरिक ताकतों से जूझ रहा हैं। जो इसे तोड़ने का काम कर रही हैं। ऐसा उदगार सरदार वल्लभभाई पटेल संस्था के अध्यक्ष व अपना दल के महाराष्ट्र प्रभारी महेंद्र वर्मा ने व्यक्त किए। श्री वर्मा सर्वधर्मीय विकास मंच द्वारा आयोजित ७५ वें स्वतन्त्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री वर्मा ने आगे कहा कि उक्त विघटनकारी ताकतों की वजह से ही आजादी के बाद भी देश पूरी तरह आजाद नहीं हो पाया है। जबकि देश को सुरक्षित रखने के लिए हमारे कई जवानों तथा देश भक्त अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने आगे कि बांग्ला देश की तरह आज भी कई देशद्रोही इस देश के टुकड़े करने की फिराक में है। जिनकी कोशिश नाकाम करना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में वरिष्ट समाजसेवक इंदर शर्मा ने कहा कि देश को चलाने के लिए कई बार बहुत सी खामियां रह जाती हैं। जिसका सुधार कर उसे लोगों के हित में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मेघनाथ भगत, अपना दल के नवी मुंबई जिला अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, जनकल्याण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा,पत्रकार विनोद प्रधान, कवियत्री मंजू गुप्ता, नागेन्द्र यादव,ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान सुभाष चव्हाण, श्री प्रदीप, श्री निरंजन, श्री नकुल, जनकल्याण सामाजिक संस्था के महासचिव सुरेन्द्र सरोज, मीडिया प्रभारी बलदेव सिंह, उपाध्याक्ष उमेश शर्मा, लालजी शर्मा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष इस्माईल अंसारी, नवी मुंबई जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, पुरषोत्तम परमार, तानाजी कदम, झारखंड जिला अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन पत्रकार मनीष अस्थाना ने किया।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers