18 जून का राशिफल: सिर्फ 4 राशियों के लिए ठीक है सोमवार, बाकी को रहना होगा संभलकर

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 18, 2018
454

सोमवार 18 जून का राशिफल, ग्रह-नक्षत्रों की अशुभ स्थिति के कारण 8 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना साेमवार कर्क, सिंह, तुला और धनु राशि वाले लोगों के लिए शुभ है। बाकी 8 राशियों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक नहीं है। इस वजह से मेष, वृष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। ये 8 राशि वाले लोग लेन-देन में सावधान रहें। पुराने उलझे हुए मामले फिर सामने आ सकते हैं। कामकाज में मन नहीं लगेगा और धन हानि भी होने के योग हैं। वहीं अन्य 4 राशि वाले लोग ग्रह-नक्षत्रों की इस अशुभ स्थिति से बच जाएंगे।  पढ़ें सोमवार का पूरा राशिफल और उपाय -   मेष  - पॉजिटिव - जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। आपके विचारों में तेजी आ सकती है। आपको अपने कामकाज की बारीकियों पर भी ध्यान देना होगा। बड़ी परेशानियों से निपटने के लिए पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद मिलने के योग हैं।  नेगेटिव - फालतू खर्चे से बचें। आज आप थोड़े सावधान भी रहें। आप जितना समझ रहे हैं, चुनौतियां उससे भी कठिन हो सकती हैं। आपको ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती हैं। आज कुछ न कुछ छोटी-मोटी उथल-पुथल होने के योग हैं। मन में बेचैनी बढ़ सकती है। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। कोई बड़ी गलती भी हो सकती है। जिसे सुधार करने का मौका आपको शायद आसानी से न मिल सके। गुस्से में आकर फैसला लेने से भी नुकसान हो सकता है।  क्या करें - किसी छोटे पीले कपड़े पर चंदन का इत्र लगा कर अपने पास रखें। करियर - ऑफिस में विवाद के योग बन रहे हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है। स्टूडेंट्स थोड़े परेशान हो सकते हैं। नौकरी या ट्रैनिंग कर रहे स्टूडेंट्स को शांति से काम लेना चाहिए।   वृष  - पॉजिटिव - मेहनत से सफलता मिल सकती है। आज आप थोड़े संतोषी होने की भी कोशिश करें। आपके लिए अच्छा रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आने वाली कोई रुकावट या परेशानी आप पूरे उत्साह से सुलझा सकते हैं। रोमांस के मामले में भी दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। साथ काम करने वालों से मदद मिल सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बनने की संभावना है। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। नेगेटिव - दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। अपने खर्चों को लेकर सावधान रहें। परिस्थिति आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। काम पर ध्यान न देने से आपको परेशानी महसूस हो सकती है। कुछ काम अधूरे रहने से आपका मूड जल्दी खराब हो सकता है। क्या करें - गुड़ और मुंगफली के दाने खाएं। करियर - कारोबार में व्यस्तता रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को महत्व देगें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है। इंटरव्यू देने वाले लोगों को किसी बात की झिझक और डर हो सकता है। साथ ही किस्मत का साथ भी मिल सकता है। मिथुन -  पॉजिटिव - कोई भी फैसला करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें। आप जो कहेंगे वो पूरा करने की कोशिश भी कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग में कोई बड़ा और खास फैसला हो सकता है। अपना मन स्पष्ट कर लें। ऑफिस का कामकाज आप बहुत व्यावहारिक ढंग से निपटाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस के ज्यादातर मामलों में आपकी जवाबदारी बढ़ सकती है। संभावित नुकसान और परेशानी से निपटने की तैयारी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी सामान्य हो सकती है। नेगेटिव - कोई बात कहने के पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। हो सकता है परिवार के कुछ लोगों का मूड ठीक नहीं रहे। अपनी बात कहने और दूसरों को  समझने में परेशानी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी भी और बढ़ सकती है। फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं। परिवार की समस्या से तनाव हो सकता है। काम में मन कम ही लगेगा। क्या करें - कलरफुल कपड़े पहनें। करियर - बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ सकती है।   कर्क  - पॉजिटिव -   कुछ लोगों से संबंध अच्छे होने के योग हैं। आप दूसरों की जरूरतों को लेकर संवेदनशील हो सकते हैं। कोई नया काम हाथ में लेने के पहले पुराना काम निपटाने की कोशिश करें। उतना ही काम हाथ में लें, जितना आपके लिए संभव हो। आज किए गए कुछ नए कामकाज से आपको आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। धैर्य और संयम रखें।  नेगेटिव - आपके मन की बातें लोगों के सामने आ सकती हैं। आज आप किसी से किया हुआ कोई वादा भी भूल सकते हैं। जिद के कारण आपके साथ मानसिक तनाव या विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। कुछ कामों में भाग-दौड़ हो सकती है। साथ के किसी व्यक्ति से फालतू बहस होने की भी संभावना है। क्या करें - सगी या कजीन बहन को पेन गिफ्ट दे। करियर - ऑफिस या फील्ड में कामकाज ज्यादा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला रहेगा। कुछ नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं।  सिंह  - पॉजिटिव -  आज आप कुछ अच्छे फैसले भी ले सकते हैं। खुद पर कॉन्सन्ट्रेट करने से फायदा हो सकता है। खुद को समय भी देंगे। पैसों से जुड़े कुछ नए मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। किसी के साथ कोई खास बात करनी हो, तो आज ही निपटाने की कोशिश करें। आप जो चाहते हैं, आज अपने व्यक्तित्व के दम पर पाने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में आपको सफलता मिल सकती है। फायदा हो सकता है।  नेगेटिव - संतान की चिंता रहेगी। दूसरे के किए गए फैसलों को एक तरफा नजरिए से न देखें। दोस्तों के साथ समय खराब न होने दें। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। आज आप जरूरत से ज्यादा किसी को कुछ कह देंगे तो आपकी ही इमेज खराब हो सकती है।  क्या करें - चावल में शक्कर मिला कर कौवों को खिलाएं।   करियर - बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे वाला समय हो सकता है। निवेश का फायदा होने की संभावना बढ़ रही है। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है। पढ़ाई में मन नहीं लगने से मूड भी ऑफ हो सकता है।  कन्या  -  पॉजिटिव - यात्राएं बढ़ सकती हैं। गलतियां सुधारने के अच्छे मौके भी आपके सामने आ सकते हैं। किसी भी सौदे के सभी पहलू देख लेने के बाद ही कोई फैसला करें। आज आप बातचीत में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं।  किसी बात को पूरा होने दें। कुछ कानूनी मामले भी आज निपट सकते हैं और ये आपके फेवर में हो सकते हैं।  नेगेटिव - दूसरों की नकल और बुराई करने से बचें। किसी भी बात या मामले में तुरंत प्रतिक्रिया भी देने से बचें। आसपास वाले लोगों की लाइफ में दखल न दें। चंद्रमा सिंह राशि के साथ गोचर कुंडली के बारहवें भाव में रहेगा। इससे फालतू खर्चे और परेशानियां भी बढ़ने के योग हैं। थोड़ा सुस्ती भरा दिन भी हो सकता है। पैसों के मामलों को लेकर मन में अनिश्चितता हो सकती है। हड़बड़ी और जल्दबाजी के कारण आपके कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। कुछ नजदीकी लोगों के साथ भी अनबन होने के योग हैं। थोड़ी सावधानी रखें।  क्या करें - गोशाला में पैसा दें। करियर - आपको किस्मत का साथ भी कुछ कम ही मिल पाएगा। आज आपको मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स पढ़ाई को समय कम देंगे। इससे आपका नुकसान भी हो सकता है।  तुला   - पॉजिटिव -  मन लगा कर मेहनत करेंगे। आज आप अपनी मेहनत और कॉन्टैक्ट के दम पर समाज और परिवार दोनों के काम पूरे कर सकते हैं। खासतौर पर पैसों के मामलों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होने की संभावना है। भरोसे का कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। अपने स्वभाव और व्यवहार पर कंट्रोल रखें। पार्टनरशिप में आपके लिए गए फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं।  नेगेटिव - आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। चिड़चिड़ाहट और झुंझलाहट को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। ओवर कॉन्फिडेंस में आकर आप दूसरों पर हावी होने की कोशिश भी कर सकते हैं।  काम के बोझ को लेकर झुंझलाहट भी हो सकती है। क्या करें - तुलसी को घी का दीपक लगाएं। करियर - साझेदारी के बिजनेस में आपको फायदा कम होगा। सावधान रहें। कुछ दिनों पहले ही बिजनेस फील्ड में आए लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। वृश्चिक - पॉजिटिव - आज आप अपनी प्लानिंग में कुछ अच्छा बदलाव कर सकते हैं। खुद में थोड़ा लचीलापन रखें। पाटर्नर के साथ पुरानी अनबन खत्म हो सकती है। नए दोस्त भी बनेंगे। सामाजिक कॉन्टैक्ट्स के दम पर आपका कोई काम भी पूरा हो सकता है। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। किसी काम को पूरा करने के लिए लोगों की मदद मिल सकती है। फैसले लेने के लिए अच्छा दिन है। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं। नेगेटिव - मानसिक अस्थिरता रहेगी। आज आप लोगों की बातों में आकर अपने संबंध बिगाड़ सकते हैं। मन की कोई पुरानी टीस आज फिर उभर सकती है। पैसों को लेकर कोई उलझन है, तो उससे बार-बार बेचैनी बढ़ सकती है। अपने ही कामों से आप असंतुष्ट हो सकते हैं। पैसे की तंगी भी हो सकती है। ऑफिस में आपको कोई काम जबरदस्ती दिया जा सकता है। क्या करें - अपनी थाली या टिफीन में से 1 रोटी गाय के लिए निकालें। करियर - खर्चा ज्यादा हो सकता है। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।  धनु - पॉजिटिव -  आपके  कामकाज और बिजनेस का दायरा बढ़ने की संभावना है। इससे आपको फायदा होगा। महत्वपूर्ण काम निपटाने की कोशिश जरूर करें। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। दूसरों पर आपका पॉजिटिव असर पड़ सकता है। किसी अधिकारी या बुजुर्ग से सफल मुलाकात के योग बन रहे हैं।     नेगेटिव - मतभेद सुलझाने की कोशिश करें वरना विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों के कामकाज में दखल देने से बचें। फैले हुए कामों को अनदेखा करने से आपको ही नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। क्या करें - हनुमान मंदिर के पुजारी जी को तिलक लगाकर दक्षिणा (कुछ पैसें) दें। करियर - कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सफलता के योग हैं। कुछ स्टूडेंट्स आलस्य और थकान महसूस कर सकते हैं। मकर  - पॉजिटिव -  आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा बढ़ सकता है। कोशिश करें कि पैसों से जुड़ा कोई भी मामला जल्दी सुलझ जाए। पैसों के मामले में आप ज्यादा व्यावहारिक ढंग से विचार करें। इनकम के नए सोर्स के बारे में कोई व्यक्ति आपको अच्छी सलाह दे सकता है। रोजमर्रा के काम निपटा लें।  नेगेटिव -  किसी पुराने कर्जे को लेकर आप लापरवाह न रहें। पुराना रोग भी  आपको परेशान कर सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। चंद्रमा की स्थिति आपके कुछ राज उजागर कर सकती है। संतान के मामले में टेंशन रहेगी। जोड़ों के दर्द और वायु रोग से भी परेशान रहेंगे। सावधान रहें। साथ काम करने वाले 1-2 लोगों के साथ तनाव बढ़ सकता है।  क्या करें  - किसी मंदिर या अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें। कैरियर -आपकी किसी आदत से पुरानी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऑफिस में समय आपके फेवर में हो सकता है। कुछ स्टूडेंट्स टेंशन में हो सकते हैं। कॉन्फिडेंस की कमी भी आपको महसूस हो सकती है। कुंभ - पॉजिटिव - आज आपको अपने लक्ष्य पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में पार्टनरशिप की नई व्यवस्था हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। रोजमर्रा के काम बढ़ सकते हैं, लेकिन उनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। नेगेटिव - आप आगे बढ़ने के कुछ सकारात्मक और खास मौकों को अनदेखा भी  कर सकते हैं। परेशानी वाली स्थितियां भी बन सकती हैं। कोई बहुत नजदीकी रिश्ता नाजुक स्थिति में हो सकता है। किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने में ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। वाहन से सावधान रहें। चोट भी लग सकती है। जोश से कार्यक्षेत्र में कोई काम न करें। बस होश संभाल लें।  क्या करें - किसी महिला मित्र को पिंक कलर की कोई चीज गिफ्ट करें।  करियर - आर्थिक नजरिए से आपके लिए दिन अनुकूल हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। मीन - पॉजिटिव - करियर में आगे बढ़ना है, तो काम पर ही ध्यान दें। मेहनत से काम करेंगे, तो आने वाले दिनों में बड़ी सफलता भी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत का मौका आज आपको मिल सकता है। आपको मदद और सफलता भी समय-समय पर मिल सकती है। संतान पर ध्यान दें।    नेगेटिव - काम का बोझ बढ़ सकता है। जरूरत से ज्यादा काम का बोझ भी आज आप अपने सिर पर ले सकते हैं। दूसरों की समस्याओं में फंस कर खुद का ही नुकसान करवाने से बचें। आपके दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। आपके भी दिल-दिमाग पर दुश्मनी हावी हो सकती है। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई विवाद चल रहा हो तो सावधान रहें।   क्या करें - पैर में काजल की छोटी-सी बिंदी लगाएं जो किसी न दिखें।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?