चौपाल लगाकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानी हकीकत

By: Riyazul
Jul 27, 2021
152

उत्तर प्रदेश विधान मंडल की प्रतिनिहित विधायन समिति की द्वितीय उपसमिति द्वारा  विकासखंड महाराजगंज के पूरागंभीरशाह पुर में चौपाल लगाकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जानी। समिति के द्वारा विस्तार से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास  एवं शौचालय के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लोगों को आवास एवं शौचालय बनवा दिया जाए। गांव में एक सामुदायिक शौचालय बनाए जाने हेतु भी निर्देश दिया। निर्माणाधीन पंचायत भवन और आंगनवाड़ी भवन के कार्य को १५ दिन के भीतर पूर्ण करने हेतु कहा गया। समिति के द्वारा  गांव में ही मनरेगा पार्क बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर मा. सदस्य अगयश राम सरन वर्मा, मा. सदस्य वीर विक्रम सिंह, मा सदस्य पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक बदलापुर रमेश मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?