१५००रुपये की कोरोना के अन्तर्गत मदद राशि की घोषणा से रिक्शा चालकों में थोड़ी राहत

By: Khabre Aaj Bhi
May 30, 2021
324

By: एस सरोज

नवी मुंबई/महाराष्ट्र राज्य के परमिट धारी रिक्शा चालकों को १५०० रुपये की कोरोना के अन्तर्गत मदद राशि की घोषणा से रिक्शा चालकों में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। सरकार द्वारा जारी इस पैकेज से राज्य के ७ लाख १५ हजार रिक्शा चालक इससेे लाभांवित होंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी जिलों में रिक्शा चालक संगठनों के प्रतिनिधियों को आवेदन प्रक्रिया के बारे में २१मई को जानकारी उपलब्ध करा दी गई थी।उसी क्रम में जनकल्याण सामाजिक संस्था से संलग्न जनकल्याण रिक्शा चालक-मालक संघठना ने एक जोरदार अभियान चलाकर, नवी मुंबई,खारघर, पनवेल, रायगड,कलंबोली तथा दूसरे ज़िलों के रिक्शा चालकों का आंनलाइन फार्म भरना शुरू कर दिया है।

इस संदर्भ में रिक्शा चालक-मालक संघठना के अध्यक्ष इस्माईल अन्सारी ने बताया कि रिक्शा चालक सरकार द्वारा दिए गए इस अनुदान से बडे ही उत्साहित हैं। अलग-अलग जिलों से जुड़े रिक्शा चालक उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। किसी भी समस्या का संघठना द्वारा तुरंत निवारण किया जा रहा है।श्री इस्माईल अन्सारी ने अखबार के माध्यम से बताया कि रिक्शा चालकों को बहुत ज्यादा कागजात पेश करने की जरूरत नहीं। उन्हें कंप्यूटर प्रणाली में वाहन क्रमांक, अनुज्ञप्ति क्रमांक तथा आधार कार्ड की जानकारी भरनी होगी। जांच होने के बाद रिक्शा चालक के खाते में तत्काल डेढ़ हजार रुपए की राशि जमा हो जाएगी। इस बारे में सभी जिलों के परिवहन विभाग द्वारा अच्छा सहयोग मिल रहा है। ज्ञात हो कि कोरोना के इस दूसरी लहर से जहां छोटे व्यवसायियों, कारोबारियों तथा फुटपाथ पर धंधा करने वालोंं को भारी खामियाजा उठाना पड़ रहा है वहीं रिक्शा चालक भी इस लहर में बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।  श्री  अन्सारी का कहना है कि संस्था के माध्यम से मैं और मेरे सहयोगी- महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह, कार्याध्यक्ष विनोद राम तथा  नागेंद्र ० रोजाना फार्म भरने के अभियान में जुटे हुए हैं जिससे कोरोना से प्रभावित ज्यादा से ज्यादा रिक्शा वालों को थोड़ी राहत मिल सके।श्री  अन्सारी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में जनकल्याण सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा व उनके सहयोगी पदाधिकारी उमेश शर्मा, लालजी शर्मा, सुरेद्रं सरोज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?