पेड़ काटते समय हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो झुलसे,मौके पर पहुंची पुलिस व बिजली विभाग के कर्मचारी

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 14, 2021
274

by: शिवप्रसाद अग्रहरि

जौनपुर सिकरारा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अलिशाहपुर के बिंद बस्ती में आज बीती रात ९ बजे के करीब पेड़ काटते समय हाई टेंशन तार की चपेट में आने से शिवपूजन(४५)पुत्र काशीराम, सीता देवी(४०) पत्नी फूलचंद बिन्द गंभीर रूप से झुलस गए। मौके वारदात की सूचना पर सिकरारा थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।तत्पश्चात पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर बिजली विभाग के कर्मचारी भी पहुच गए। पुलिस द्वारा घायल लोगों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के अलिशाहपुर बिन्द बस्ती में फूलचंद बिन्द के मकान के पीछे सफेदा(लिप्ट्स)का पेड़ लगा हुआ है।उक्त गांव के काशीराम व फूलचंद के मकान के सामने से १लाख ३२  हजार पावर ग्रनेड हाई टेंशन का तार गया है।बता दें कि हाई टेंशन तार का खंभा घर से थोड़ी ही दूरी पर गड़ा है।बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को आई हल्की आंधी से सफेदा का पेड़ बार-बार टच कर रहा था, जिससे उस समय चिंगारी निकल रही थी। यह दृश्य देखकर परिजनों के मन में विचार आया कि उक्त सफेदा के पेड़ से कभी भी दुर्घटना घट सकती है। इसलिए उक्त लोगों ने विचार बनाकर रात्रि 9 बजे के करीब पेड़ को काटना शुरू किया।

पेड़ काटते समय जब उसका आधा भाग कट गया तो वह तार पर ही गिर पड़ा, गिरते ही इतना तेज उजाला हो गया कि लोग देखकर घबरा गए और परिवार सहित गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि पेड़ काटने वाले शिवपूजन व सीता देवी करंट की चपेट में आने से झुलस चुके थे, क्योंकि तार से सीधे करंट पेड़ में प्रवाहित कर गया और पेड़ भी सुख गया।वहां पर उपस्थित लोगों में से किसी ने उक्त वाकया की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सिकरारा थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना देते हुए स्वयं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पांच मिनट के लिए विद्युत प्रवाह रोककर उक्त पेड़ को काट कर तार से अलग किया। इधर घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया, जहा से उन्हें बेहतर उपचार के लिए बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया।सुबह से ही घटना स्थल पर आने जाने वालों का तांता लगा हुआ है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?