सामाज को जागरूक बनना जरूरी - एड. रमेश त्रिपाठी

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 28, 2021
355

सर्वधर्मीय विकास मंच की ओर से वाशी स्टेशन के पास मनाया गया गणतंत्र दिवस


By:सुरेन्द्र सरोज

नवी मुंबई : सिर्फ नेता शासन व सिस्टम पर आरोप लगाने के बजाय समाज को जरूरत है कि वह स्वयं आत्मचिंतन करे और एक जागरूक समाज का निर्माण करे ऐसा उदगार भाजपा युवा नेता व सुप्रसिद्ध एडवोकेट रमेश त्रिपाठी ने व्यक्त किए।

वे सर्वधर्मीय विकास मंच द्वारा आयोजित ७२ वें गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि आज के दौर में लोंगों को अपने बच्चो को भारत के वैभवशाली इतिहास के बारे में जानकारी देना बहुत जरूरी है ।उन्हें जहां चाणक्य, विश्वामित्र वाल्मीकि,कालिदास,कबीरदास,तुलसीदास,रहीम, जैसे महापुरुषों की जानकारी देनी चाहिए।

वहीं महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस,चंद्रशेखर आजाद,भगतसिंह, वीर सावरकर,सुखदेव, अशफाक उल्लाह जैसे वीरों के चरित्र को भी बताना चाहिए। तभी जाकर देश सबल व मजबूत बन सकेगा। उन्होने आगे कहा कि अगर समाज मजबूत होगा तो सरकार भी  मजबूत बनेगी। वाशी रेल्वे स्टेशन के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में उत्तर भारतीय नेता व पूर्व सैनिक एस.सी.मिश्रा ने कहा कि वीरो के बलिदान से मिली इस आजादी को हमें सहेज कर रखना होगा।

उन्होंने कहा कि खासकर युवा पीढ़ी आपस में संगठित होकर राष्ट्रभक्ति व देशप्रेम के ज्योत को जलाए रखे, तभी देश का विकास संभव है। समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल सामाजिक संस्थापक अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, ने कहा कि देश का सही प्रकार से विकास न हो पाने में नेता और जनता का ही हाथ है। क्योंकि आजादी के बाद नेता देश की जनता को कहते रहे कि विश्व सो रहा है और भारत जाग रहा है। इसका परिणाम यह हुआ कि उस समय रुपया डॉलर के बराबर था अब डॉलर की तुलना में ७४ का हो गया। उन्होंने कहा कि देश के गुणवान बच्चो पर सरकार द्वारा ध्यान न दिए जाने पर वे अच्छे पैकेज के लालच में बाहर चले जाते हैं और फिर वापस भारत आने से कतराते हैं उक्त समारोह में सर्वधर्मीय विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत,भविष्य निधि विभाग के किशोर नागावकर ज्येष्ठ समाज सेवक इंदर शर्मा,तथा जनकल्याण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा,ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस दौरान जहां कवि त्रिलोचन सिंह अरोरा,कवित्री मंजु गुप्ता,ने अपनी देशभक्ति रचनाओं से खूब वाहवाही लूटी वहीं शिखर सामाजिक संस्था के बच्चो तथा गायक चंद्रकांत मोहपे,ने देशभक्ति के गीत व नूत्य से समा बांध दिया।

इस अवसर पर प्रा,सलीम दवार्जकर,मोहन भोइर,शिवसेना शाखा प्रमुख दिलीप चरव  , श्री जुबैर, हेमंत पाटिल, संदीप रेड्डी, स्वर्नलाता प्रधान,श्रीमती मिश्रा,प्रकाश शिंदे,हिरामन पाटिल, के अलावा जनकल्याण सामाजिक संस्था के पदाधिकारी सुरेन्द्र सरोज,लालजी शर्मा,बलदेव सिंह, रमेश तिवारी,इस्माईल अंसारी, मुकेश सोलंकी,विनोद चंद्रवंशी, मनोज सिंह,तेजप्रतप जैसवाल, के अलावा कई गणमान्य मोजूद थे। समारोह का सूत्र संचालन पत्रकार विनोद प्रधान ने किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?