इंटक का नवी मुंबई जिला अध्यक्ष पद पर किया गया नियुक्त

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 04, 2021
516

BY: सुरेंद्र सरोज

नवी मुंबई : अखिल भारतीय कांग्रेस के अन्तर्गत इंटक को जिला स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से नवी मुंबई के अध्यक्ष पद पर धोंडिराम पाटिल को नियुक्त किया गया।हाल ही में काेपर खैरने में आयोजित एक समारोह में श्री पाटिल को यह नियुक्ति पत्र महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राधाकृष्ण खंडागले के हाथो सॉपा गया। श्री खंडाग्ले ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा कि आज के दौर में मजदूरों  की हालत बड़ी ही नाजुक बनी हुई है। हमे अपने यूनियन के माध्यम से मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करना पड़ेगा उन्होंने आगे कहा कि आज एमआईडीसी के मजदूरों को रोजी रोटी कमाने के लिए दिन -रात जूझना पड़ रहा है ।उन्हें इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए जिला के पदाधिकारियों द्वारा हरसंभव प्रयास किया जाना जरूरी है। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक दिलीप पाटिल, इंटक के पदाधिकारी मनोहर शिवपूजे , अच्युत मोरे,सुरेन्द्र सरोज, संजय वाघमारे,भारत जैन, सुरेश गायकवाड़,व तानाजी जाधव, उपस्थित थे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?