कावेरी संग अतुल: सुखमय दांपत्य जीवन की कामना

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 10, 2020
491

By: नवनीत मिश्र

देवरिया: जिले के भाटपार रानी क्षेत्र के ग्राम भिंडा मिश्रा निवासी भूतपूर्व मजिस्ट्रेट स्वर्गीय पंडित मुरलीधर मिश्रा  के पौत्र अध्यापक श्री कुलेश मिश्र की इंजीनियर पुत्री आयुष्मति कावेरी मिश्रा का वैवाहिक बंधन गत दिवस गोरखपुर नगर के इं०अरविंद कुमार पाठक के अभियंता पुत्र चि०अतुल पाठक के साथ संपन्न हुआ।

अभियंता दम्पति का वैवाहिक समरोह गाँव में पारंपरिक ढंग से संपन्न हुआ। कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत आयोजित वैवाहिक समारोह में प्रमुख रूप से भाटपार रानी विधनसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री आशुतोष उपाध्याय, परशुराम पाठक, शैलेंद्र मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा,डॉ० सी०पी० तिवारी, दिग्विजय नाथ पाठक-श्रीमती पद्मा पाठक, श्रीमती  श्याम नन्दिनी मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्र, मुकेश मिश्रा, मनीष मिश्र, शिरिष पांडेय, पप्पू ओझा सहित क्षेत्र के अनेक चेयरमैन व ग्राम प्रधान, अध्यापक, पत्रकार, समाजसेवी व गणमान्य नागरिकों ने नव दंपति को विवाह की बधाई देते हुए सुखमय दांपत्य जीवन के लिए   शुभकामनाएं दीं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?