चैयरमैन और ईओ का शीत युद्ध बना चर्चा का विषय,* *चैयरमैन द्वारा लगाए गए आरोपो को ईओ ने किया खारिज,

By: Riyazul
Nov 07, 2020
356

चैयरमैन द्वारा लगाए गए आरोपो को ईओ ने किया खारिज     

जौनपुर : जफराबाद नगर पंचायत चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल ने शुक्रवार की नगर पंचायत कार्यालय में स्थित अपने कक्ष में एक प्रेसवार्ता में अधिशासी अधिकारी पर कई गम्भीर आरोप लगाया,

श्री बरनवाल ने कहा कि आउटसोर्सिंग के 29 कर्मचारियों में  से चार कर्मचारियों को मैंने लिख कर दिया था कि निकाल दिया जाय।बाकी का मानदेय दीपावली तक कर दिया जाय।

     उसके बाद आउटसोर्सिंग के ठेकेदार हरिनाथ यादव ने कहा  मैंने 29 कर्मचारियों को कार्य हेतु दिया है।मुझे 29 कर्मीयो का मानदेय चाहिए। इसके अलावा चैयरमैन ने कहा कि मेरे कहने के बाद भी अभी ऑनलाइन तथा जेमपोर्टल से निविदाएं नही मंगाई जा रही हैं।उन्होंने ठेकेदार हरिनाथ यादव का टेंडर रद करने को कहा। उन्होंने ईओ ओर सभासदों से मिलकर राजनीति झरने का भी आरोप लगाया। इसके बाद जब उक्त आरोपों को लेकर मीडिया के लोगों ने ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि हरिनाथ यादव के फर्म का टेंडर हुआ था वह कई वर्षों से आउटसोर्सिंग के ठेकेदार है। टेंडर अपर जिला अधिकारी द्वारा खोला गया था। चैयरमैन की शिकायत की जानकारी मैंने जिलाधिकारी महोदय तक पहुंचा दिया था।मैंने चैयरमैन को बता दिया था कि टेंडर पूरे कानूनी प्रक्रिया से हुआ है। मेरे पास उसे रद करने का अधिकार नही है।

     साथ ही ईओ ने बताया कि जिन चार कर्मचारियों को चैयरमैन द्वारा निकालने की बात कही गयी है। उनको नगर पंचायत के छह सभासदों ने लिखित में लिख कर दिया है कि कोरोना काल मे उक्त कर्मीयो द्वारा बेहतर काम किया गया था। उनको नही निकाला जाय। मैंने जितने भी कार्य किये है वे शासन के आदेशानुसार किये है। पत्रकारों द्वारा नगर पंचायत में बनाये गए सामुदायिक शौचालयो के बन्द रहने और उन्होंने कहा दीपावली बाद सब शुरू हो जाएंगे।रियाज़ुल


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?