गवली देव डैम और सुलाई देवी पर्यटन स्थल का होगा विकास : सांसद राजन विचारे

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 05, 2020
252


by : सुरेन्द्र सरोज,

नवी मुंबई : नवी मुंबई का एक मात्र पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाने वाला गवली देव पहाड़ जल्दी ही पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगा इस पहाड़ का विकास पिछले कई वर्षों से रुका हुआ था लेकिन अब इस पर्यटन स्थल के विकास करने के लिए मनपा और वन विभाग ने विशेष पहल की है। आने वाले महीने भर में विकास की योजना तयार की जाएगी जिसमें कुआं और तालाबों का सौंदर्यकरण पर्यटकों के लिए आराम के लिए विशेष कमरे और वन अौषदी पौधो के संरक्षण के कार्य शामिल होंगे इस पर्यटन स्थल के विकास के लिए सांसद राजन विचारे द्वारा किए गए प्रयास को सफलता मिली है।

नवी मुंबई में लगभग तीन प्राधिकरण काम करते है इसीलिए अनेकों परियोजनाओं को सफल बनाने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है खास पर्यटकों को आकर्षित करने वाला गवली देव और मुलाई देवी पहाड़ यह वन विभाग। के नियंत्रण में है नवी मुंबई मनपा प्रशासन ने २०१४ में वन विभाग को इस पर्यटन स्थल के विकास के लिए १,करोड़ रुपए का फंड दिया था। हालाकि तकनीक कठिनाइयों के कारण धन खर्च नहीं किया गया था । परिणाम स्वरूप इस पर्यटन स्थल का विकास बाधित हुआ।  शिवसेना सांसद राजन विचारे ने मनपा और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की तांकि इस पर्यटन का विकास जल्द से जल्द हो और नवी मुंबई कर को उनके हक़ का पर्यटन स्थल मिल सके जिसके बाद पिछले कई वर्षों से रुका हुआ इस पर्यटन स्थल के विकास कार्य के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।  और यह योजना एक महीने में तयार हो जाएगी उसके बाद गवली देव पहाड़ का सौंदर्यकरण शुरू होगा


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?