मलहनी कमल खिलाइऐ तो यकीन मानिए मलहनी में विकास की गंगा बहा देंगे : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 28, 2020
340


रिपोर्ट : मो ,हारून

जौनपुर भारतीय जनता पार्टी ने मल्हनी विधानसभा के प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसभा आयोजित की, बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जीत का कोई विकल्प नहीं होता जीत ही सिद्धांत है, आप लक्ष्य बनाकर चलिए की प्रत्येक बूथ को जीतना है। अगर हम सब बूथ जीत गए तो चुनाव हमें जीतने से कोई नही रोक सकता उन्होंने जनसभा से मुखातिब होते हुये कहा कि मल्हनी के विकास के लिए मनोज सिंह को आशीर्वाद दीजिए।

कोई गुंडा और अपराधी आपको वोट देने से नहीं रोक सकता। उन्होंने अंत मे जनता से अपील की कि मनोज सिंह प्रत्याशी नहीं है बल्कि मैं, यानि केशव प्रसाद मौर्य प्रत्याशी है, आप लोग मेरा मस्तक ऊंचा कर दीजिए तो उक्त अवसर पर प्रदेश मंत्री संजय राय, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, गिरीश चन्द्र यादव, सांसद वी पी सरोज, प्रवीण निषाद, रमेश चन्द्र बिन्द, पूर्व सांसद के पी सिंह, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, हरेन्द्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राणा सिंह, विधानसभा संयोजक और जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र महिला उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?