थानाध्यक्ष को निलम्बित करने की सस्तुति

By: Riyazul
Oct 23, 2020
215

जौनपुर :  जिले के मछलीशहर के नायब तहसीलदार मान्धाता सिंह के साथ समाधान दिवस पर  मुंगराबादशाहपुर के थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह द्वारा अभद्रता एवं कुर्सी से उठाये जाने के मामले में जांचोपरान्त जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को निलम्बित करने की सस्तुति कर  दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह विभाग उत्तर प्रदेश को लिखे गये पत्र में जिलाधिकारी ने लिखा है कि इस प्रकरण से राजस्व विभाग के कर्मियों मे रोष है।

थानाध्यक्ष का कार्यव्यवहार अच्छा नहीं है। थानाध्यक्ष का कृत्य इस प्रकरण में गलत रहा है। इनके द्वारा समाधान दिवस में भूमि विवाद के निस्तारण में रूचि न लेकर आपस में विवाद करना एवं अभद्रता करना किसी दशा में उचित नहीं हैै। थानाध्यक्ष के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। इन्हे भविष्य में किसी थाने का जार्च न दिया जाय। इसकी संस्तुति की जाय।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?