पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने रविवार से अपने चुनाव प्रचार का किया आगाज

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 27, 2020
426

by : मो, हारून

जौनपुर : निषादराज पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने रविवार से अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया हैसांसद धनंजय सिंह आगाज इतना जबरदस्त था कि सभी मल्हनी विधानसभा की सभी बुथ व गांव में एक साथ धनंजय सिंह जिन्दा के नारे  से गूंज उठा। यह गंगनभेदी नारे सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश में सुनाई पड़ा। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यकर्ताओं को बुथ जीतो का मंत्र दे गये। इसका असर बीजेपी कार्यकर्ताओ पर कितना हुआ यह तो अभी सामने नही आया लेकिन धनंजय सिंह द्वारा मल्हनी विधानसभा फतेह करने के लिए बिछायी गयी विसात तहत आज सुबह नौ बजे से एक साथ मल्हनी विधानसभा के सभी बुथो और गांवो में चुनाव प्रचार शुरू हो गया।

धनंजय सिंह अपने गांव बनसफा में चुनाव प्रचार किया तो एमएलसी ब्रजेश सिंह "प्रिशू" अपने बुथ बैजारामपुर में चुनाव प्रचार की शुरूआत किया। इसी तरह इस विधानसभा के सभी ३७४ बुथो पर टीम धनंजय व निषादराज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने संयुक्त रूप से प्रचार प्रसार शुरू किया। इतना ही नही सभी कार्यकर्ताओ ने चुनाव प्रचार करते हुए वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो राजनीतिज्ञ पण्डितो की गणित गड़बड़ा गयी। राजनीतिज्ञो का कहना है कि धनंजय सिंह के इस तरह के चुनाव प्रचार से जहां भाजपा को भारी नुकसान होने की सम्भावना प्रबल होती दिखाई पड़ रही है एमएलसी ब्रजेश सिंह "प्रिशू" ने शिराज ए हिन्द डाॅट काम को बताया कि टीम धनंजय व निषादराज पार्टी के हर बुथ पर २५  कार्यकर्ता बनाये गये है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?