वाशी चौक में आम आदमी पार्टी की ओर से कृषि बिल को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 25, 2020
406

 

संवाददाता  : सुरेन्द्र सरोज

नवी मुंबई : आज २४ सितंबर आम आदमी पार्टी की ओर से वाशी के शिवाजी चौक पर कृषि बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पार्टी की राष्टीय प्रवक्ता प्रीती शर्मा मेमन मोजुद थी। केंद्र सरकार ने सरकारी संस्थाओं को हटाने और फिर उन्हें अलंग कर निजी संस्थाओं को बेचने का येवसाय शुरू किया है।

ऐसा आरोप राष्टीय प्रवक्ता प्रीती शर्मा ने लगाया है। एक सरकारी संस्था दिखाए जहां केंद्र सरकार ने लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने का अच्छा काम किया हो।  सरकार ने बिना किसी चर्चा के किसानों के बिल को असंवैधानिक तरीक़े से लागू करने का प्रयास किया है। सरकार ने नए विधेयक को अध्यादेश द्वारा पारित किया है। जबकि अभी भी। स्वामीनाथन आयोग की मांग को कई वर्ष से मंजूरी नहीं मिली है।

ये विधेयक वास्तव में किसानों के पीठ में छुरा घोंपने जैसी है। आम आदमी पार्टी राज्य भर में किसान विरोधी बिल का जम कर विरोध कर रही हैं। क्योंकि केंद्र सरकार दमंकरी नियमों का इस्तमाल कर रही हैं। आप के नवी मुंबई अध्यक्ष प्रमोद महाजन ने आश्वाशन दिया है। कि आम आदमी पार्टी किसानों माथडी कामगारों और आम नागरिकों की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगी।  और कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी इस आंदोलन में ठाणे और पनवेल के पदाधिकारी के साथ नवी मुंबई उपाध्याक्ष श्रीमती मलिका सुधाकर, महिला आध्यक्ष श्रीमती प्रीती शिंदे, उपाध्याक्ष श्रीमती सुलोचना शिवनंदन, न्याईक सचिव कोटियान, अवंतिका माथुर , हरमीत सिंह, मनमोहन सिंह, रमेश गुप्ता, अब्दुल अजीज, और अन्य कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?