पत्रकार पांडुरंग गायकर को मनपा के मुख्यालय के पत्रकार कक्ष मे की गई श्रद्धांजलि अर्पित

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 04, 2020
330


संवाददाता :  सुरेन्द्र सरोज

नवी मुंबई : पुणे के पांडुरंग गायकर का कोरोना के चलते निधन हो गया। नवी मुंबई पत्रकारों की और से मनपा के मुख्यालय पत्रकार कक्ष में गायकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पत्रकारों के स्वस्थ की समस्या और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसलिए पत्रकारों की कमिटी की और से मनपा के आयूक्त अभिजीत बांगर और सहा आय़ूक्त सुजाता ढोले पाटिल से मुलाकात की। जहां, डी वाई पाटिल अस्पताल में पत्रकारों के इलाज के लिए 40 बैड सुरक्षित रखने का भरोसा दिया। जिसे तुरंत उपलब्ध किया जाएगा। साथ ही पत्रकारों के अनेक समस्या और तकलीफों के बारे में चर्चा की। पत्रकार के परिवार को भी हर तरह सुविधा मिले इसीलिए ज्ञापन दिया गया। आयुक्त बांगर ने तुरंत भरोसा दिया।

अब नवी मुंबई के पत्रकारों को तुरंत स्वास्थ और इलाज का रास्ता साफ हो चुका है। जहा आयुक्त ने कहा कोई भी न्यूज करते समय अपने स्वास्थ का ध्यान रखें। और सुरक्षित रहे। अगर कोई भी समस्या हो तो तुरंत मनपा के स्वास्थ विभाग को संपर्क करे। पत्रकार कक्ष में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। मनसे ऐरोली शहर अध्यक्ष, नीलेश बानखिले,बाला शिंदे, ने सेनिटाइजर स्टैंड प्रेस कक्ष को देने का भरोसा दिया इस मौके पर मनपा के जन संपर्क अधिकारी महेंद्र कोड़े ने कहा कि प्रशासन से मदद के लिए पूरा सहकार्य करेंगे। इस मौके पर नवी मुंबई शहर के सारे पत्रकार और मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?