पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी के मामले में युवक गिरफ्तार

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 08, 2020
195

by : शिवप्रसाद अग्रहरि

जौनपुर : सिकरारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के मामले में सिकरारा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अर्जुन यादव पुत्र भारत यादव निवासी रीठी, सिकरारा को आज सुबह 9 बजे रीठी बाजार से एस आई रामशंकर पाण्डेय ने  हमराहियों के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पास से  फोन भी बरामद किया गया।गिरफ्तार किए गए युवक पर  सोशल मीडिया के फेसबुक पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अपशब्द व आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। जिससे साम्प्रदायिक तनाव बढ़ता देख उक्त सख्श को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि फेसबुक व सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त युवक के खिलाफ आईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?